फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The old carry water from source to resist

पाली योजना के लिए पुराने स्रोत से पानी ले जाने का विरोध

Wed, 04 Nov 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 04 Nov 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन

ग्राम पंचायत घुरचुम में स्वजल परियोजना की ओर से बनाई जा रही पाली पेयजल योजना में पुराने स्रोत से पानी ले जाने का विरोध शुरू हो गया है। इस संबंध में बुधवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और स्वजल परियोजना के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर पुराने पेयजल योजना के स्रोत से नई पेयजल योजना के लिए पानी ले जाने पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि एक किलोमीटर के क्षेत्र में पानी के अन्य स्रोत भी मौजूद हैं, यदि एक ही स्रोत से दो-दो योजनाओं में पानी जाएगा तो भविष्य में दोनों ही पेयजल योजनाएं ठप हो जाएंगी। ज्ञापन देने वालों में लीलाधर, पुष्पा देवी, घनश्याम, केशव दत्त, मोहन चंद्र, यमुना देवी, बबीता देवी, तुलसी दत्त आदि थे। डीएम और स्वजल परियोजना प्रबंधक ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


घुरचुम में जलागम कार्यों की जांच की मांग
पाली निवासी लीलाधर पुत्र परमानंद ने घुरचुम ग्राम पंचायत में जलागम विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों की जांच की मांग की है। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि रास्ते में जो खड़ंजा बिछाया जा रहा है, उसमें खाली रोड़े बिछाए जा रहे हैं, बड़े पत्थर नहीं लगाए जा रहे हैं। दीवार केवल एक पत्थर की कोरी चिनाई से हो रही है, सीमेंट केवल बाहर से पोता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed