फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The names of local artists are cultural evening

स्थानीय कलाकारों के नाम रही सांस्कृतिक संध्या

Sat, 19 Sep 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sat, 19 Sep 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन

पाटन पाटनी गांव में चल रहे मां झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या स्थानीय कलाकारों के नाम रही। कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को जहां देर रात तक बांधे रखा, वहीं उन्होंने यह भी संदेश दिया कि गांव में सांस्कृतिक प्रतिभाओं की कमी नहीं है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान सुभाष विश्वकर्मा ने दीप जलाकर महोत्सव का आगाज किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जगदीश पाटनी की अध्यक्षता एवं मोहन पाटनी, शशांक पांडेय और ललित पाटनी के संचालन में कलाकारों ने मां झूमाधुरी की आराधना करते हुए कार्यक्रमों की शुरुआत की। ला पिला दे साकियां पैमाना पैमाने के बाद गजल की पंकज विश्वकर्मा ने शानदार प्रस्तुति दी, जबकि राहुल, सलोनी, पंकज ने एकल नृत्य से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन


आठ वर्षीय कलाकार सलोनी विश्वकर्मा ने चिटियां कलाईयां वे गीत पर नृत्य की जानदार प्रस्तुति दी, वहीं लाली हो ओ लाली हो बोल पर विजय सिंह बोहरा का गीत, बेबी डॉल में सोने की एवं यो यो हनी सिंह गीत की अंकित और सचिन विश्वकर्मा की प्रस्तुति काफी सराही गई। जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत के कलाकार बच्चों ने डांडिया नृत्य के अलावा गुजरात, आसामी, राजस्थानी संस्कृति का सुमधुर संगम प्रस्तुत किया। आयोजन समिति की ओर से जेसी पाटनी, मोहन पाटनी, गोविंद पाटनी, एमडी पांडेय आदि ने मुख्य अतिथि समेत दर्शकों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed