फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The MP Ldidhura Festival

खुशियां बांटते हैं महोत्सव : टम्टा

Fri, 23 Oct 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Fri, 23 Oct 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन

बाराकोट में लड़ीधुरा महोत्सव का सांसद अजय टम्टा ने दीप जलाकर आगाज किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समारोह लोगों को आपस में जोड़ने के साथ ही खुशियां बांटते हैं।

विज्ञापन


इससे पहले सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद विद्यामंदिर, एलीट चिल्ड्रेन एकेडमी, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बापरू, जीजीआईसी काकड़ और महिला समाख्या की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गई। पर्वतीय सांस्कृतिक और साहित्य कला परिषद पिथौरागढ़ की ओर से लखिया भूत का प्रदर्शन किया गया। श्रीमंत सरस्वती कलाकेंद्र धरसों के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा की अध्यक्षता एवं जगदीश अधिकारी के संचालन में हुए समारोह में महोत्सव के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, लोकमान सिंह अधिकारी, राजू अधिकारी, सुनील वर्मा, बसंत वर्मा, खीम सिंह, महेंद्र सिंह अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, प्रहलाद अधिकारी आदि ने स्वागत किया। इस अवसर पर हयात सिंह तड़ागी, भूपेष देव, प्रकाश राय, श्याम ढेक आदि भी मौजूद थे। विधायक पूरन फर्त्याल और जिला पंचायत सदस्या सुषमा फर्त्याल, भवानी टम्टा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ललित मोहन पांडेय ने भी आयोजकों के प्रयासों को सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed