{"_id":"7b71a75655a40dae87e6865058875337","slug":"the-monitoring-committee-was-spot-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय अनुश्रवण समिति ने किया स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय अनुश्रवण समिति ने किया स्थलीय निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 12 Oct 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय अनुश्रवण समिति के सदस्य डॉ. जसवीर सिंह, निर्मल वैश्य ने जिला मुख्यालय के समीपवर्ती ग्राम पंचायत चौकी, फूंगर में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीणों से गांवों में किए जा रहे विकास कार्यों, स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण कार्यों समेत मनरेगा के तहत वितरित जॉब कार्डों, रोजगार की जानकारी ली।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से जिले के लोहाघाट, चंपावत, पाटी विकासखंडों में दस गांवों का चयन औचक निरीक्षण के लिए किया गया है। समिति ने बोराबुंगा, छतोली ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्य भी देखे।
विज्ञापन
टीम ने विकास भवन में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने धनराशि का शत-प्रतिशत सदुपयोग कर पात्र व्यक्तियों, ग्राम पंचायतों को लाभान्वित करने, धनराशि का दुरुपयोग न रोकने, विभागीय अधिकारियों की ओर से स्वयं निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
समिति ने विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों, पात्रों को दी जा रही पेंशन, ग्रामीण पेयजल की स्थिति भी जानी। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं में और अधिक पारदर्शिता लाने, जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के भी निर्देश दिए।
वहां सीडीओ एसएस पांगती, डीडीओ विवेक उपाध्याय, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, सभी बीडीओ सहित अन्य विभागों के अधिकारी थे।