{"_id":"57b09aa74f1c1b4f446eaff5","slug":"the-minister-said-the-first-soldier-daughter-maneka","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री से पहले हूं फौजी के बेटी : मेनका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री से पहले हूं फौजी के बेटी : मेनका
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Sun, 14 Aug 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी के आईजी श्याम सिंह को तिलक लगाती केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्रीय बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने यहां एसएसबी जवानों को राखियां बांध उनकी लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने कहा कि वे खुद को मंत्री से अधिक एक फौजी की बेटी मानती हैं। कहा कि उनकी परवरिश फौजी परिवेश में ही हुई है। कहा कि वे सीमा पर देश रक्षा करने वाले जवानों की हौसला आफजाई के लिए आई यहां पहुंची हैं। कहा कि सीमा पर जवान अपने को कभी भी अकेला न समझें, पूरा देश और भरत सरकार उनके साथ है।
एसएसबी 57 वीं वाहिनी की एफ कंपनी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने एसएसबी जवानों के साथ रक्षा बंधन कार्यक्रम मनाया। एसएसबी के आईजी श्याम सिंह ने उनका स्वागत किया। एसएसबी जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया। एसएसबी जवानों के अलावा शारदा इंटर कॉलेज और नारायण नगर के छात्रोें ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
एसएसबी के एएसआई खेलेन मितई ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी’ गीत पर मेनका गांधी भाव विभोर हो गईं। उन्होंने एसएसबी जवान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। बाद में उन्होंने एसएसबी जवानों के साथ सहभोज किया। जवानों और महिला कर्मियों से उनकी समस्याएं भी जानी। कार्यक्रम का संचालन एसएसबी के पीआरओ अनूप चौधरी ने किया। इस मौके पर डीआईजी एके दास, कमांडेंट केसी राना, टूआईसी हरिप्रकाश, एलपी उपाध्याय, एओ डीके थुंगन, डॉ.सोहल खान, एसआई हरसुख चौहान, एसआई जगदीश प्रसाद, पूनम सुरीन, एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल, सीओ राजन सिंह रौतेला आदि के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
पशु अत्याचार पर लगेगी रोक
मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता के हितों को ध्यान में रख योजनाऐं बना रही है। उनका मंत्रालय बाल विकास के संबंध में अच्छा कार्य कर रहा है। निर्धन वर्ग और मजदूरी करने वाली महिलाओं के हितों के संबंध में योजनाऐं प्रस्तावित हैं। नवजात शिशु की अच्छी परवरिश के लिए मातृत्व अवकाश को बढ़ाने के साथ पुरुष वर्ग के लिए भी अवकाश बढ़ाने का प्रस्ताव है। पत्रकारों के प्रश्नों पर उन्होंने भारत नेपाल सीमा पर तांगों के संचालन को बंद करने का आश्वासन दिया। कहा कि अब तांगे गुजरे जमाने की बात हो गए हैं। कहा कि नेपाल सीमा पर पशु अत्याचार के मामलों पर रोक लगाई जाएगी। जल्द ही तांगों का संचालन बंद कर ई रिक्शा को बढ़ावा दिया जाएगा।
पौने दो घंटे बनबसा रुकीं केंद्रीय मंत्री मेनका
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने बनबसा में करीब पौने दो घंटे का समय एसएसबी जवानों के बीच बिताया। वे पीलीभीत से सड़क मार्ग से करीब एक बजे बनबसा पहुंची। कुछ समय एनएचपीसी विश्रामगृह में रुकीं। उसके बाद वे शारदा बैराज होते हुए एसएसबी 57 वीं वाहनी की एफ कंपनी मुख्यालय पहुंची। भीषण वर्षा के बीच उन्होंने एक बजे से 2.45 बजे तक एसएसबी जवानों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। वे एसएसबी एफ कंपनी से 2.45 मिनट पर पीलीभीत होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।