फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The main reason for accidents overloading

हादसों की मुख्य वजह ओवरलोडिंग

Wed, 04 Jan 2017 10:14 PM IST
नवल जोशी/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
नवल जोशी/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Wed, 04 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
The main reason for accidents overloading
हादसों की मुख्य वजह ओवरलोडिंग - फोटो : अमर उजाला
वाहनों में हो रही ओवरलोडिंग हादसों का कारण बन रही है। इसके चलते कई लोग अकाल मौत के शिकार बन रहे हैं। परिवहन विभाग, पुलिस प्रशासन ओवरलोडिंग करने वालों पर लगाम कसने में पूरी तरह नाकाम साबित रहा है। लोगों की जान की परवाह किए बगैर वाहनों में ठूस-ठूस कर सवारियों को ढोया जा रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से चालकों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


लोहाघाट, पाटी, बाराकोट विकासखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अधिकांश टैक्सियों का ही संचालन होता है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीमित वाहनों की आवाजाही होने का फायदा उठाते हुए वाहन चालक क्षमता से 50 प्रतिशत अधिक तक सवारियों को बेरोकटोक ढोते हैं। परिवहन विभाग यदा-कदा अभियान चलाकर खानापूर्ति करता रहा है। उस दौरान डग्गामार वाहन और ओवरलोडिंग पर कुछ अंकुश लगता है, लेकिन चेकिंग टीम के जाने के बाद वाहन चालक पुराने ढर्रे पर आ जाते हैं।
विज्ञापन


चेकिंग नियमित रूप से हो 
नेपाल सीमा से लगे दूरस्थ मडलक गांव के प्रधान भुवन चंद्र भट्ट का कहना है कि जितनी सवारियों में वाहन पास हो, उतनी ही सवारियां बैठानी चाहिए। पुलिस प्रशासन को समय-समय पर वाहनों की चेकिंग करनी चाहिए, ताकि ओवरलोडिंग के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूरदराज के रूटों पर भी रोडवेज बसों का संचालन हो 
डुंगरी के प्रधान महेश जोशी का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाना चाहिए। वाहनों की कमी के चलते मजबूरन लोगों को टैक्सियों में ठूस-ठूस कर बैठना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों का संचालन होने से टैक्सियों में ओवरलोडिंग पर काबू पाया जा सकेगा।



नशेड़ी चालकों पर कार्रवाई हो 
पूर्व जिपं सदस्य सचिन जोशी का कहना है कि ओवरलोडिंग रोकने के लिए समय-समय पर परिवहन विभाग को चेकिंग अभियान चलाना चाहिए। साथ ही लोगों को जागरूक होना जरूरी है। नशेड़ी वाहन चालक की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed