{"_id":"b7f17fdadfd8a5934fb6f4185456069a","slug":"the-leveling-of-the-ramlila-maidan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान का समतलीकरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान का समतलीकरण किया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 13 Sep 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
मल्लीहाट में रामलीला मंचन की तैयारियां जोरों पर हैं। कलाकारों को तालीम दी जा रही हैं। रामलीला पहली नवरात्र 13 अक्तूूबर से शुरू होगी। दो दिन महिलाओं की रामलीला होगी। रविवार को कार्यकर्ताओं ने मैदान के समतलीकरण का काम शुरू किया। दर्शक दीर्घा बनाने को मुख्यमंत्री ने कमेटी को चार लाख रुपये की सहायता दी है।
विज्ञापन
आदर्श रामलीला कमेटी मल्लीहाट का इतिहास बेहद चमकदार रहा है। बेहतरीन अभिनय के लिए प्रसिद्ध इस रामलीला ने इस वर्ष 125 वर्ष पूरे किए। बीते आठ सितंबर से तालीम शुरू हो चुकी है। जिसमें पात्रों को अभिनय और गायन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रविवार से मैदान के समतलीकरण के काम का श्रीगणेश किया गया।
विज्ञापन
सीएम की तरफ से मिली धनराशि से महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग दर्शक दीर्घा बनाई जाएगी। रामलीला स्टेज का रंगरोगन किया जा रहा है। आयोजन में अध्यक्ष भगवतशरण राय, सौरभ साह, विकास साह, देवेंद्र वर्मा, दीपक तड़ागी, मुक्तेश पचौली, देवेंद्र तड़ागी, प्रतीक साह,अमरनाथ प्रहरी, सत्येंद्र वर्मा, कुलदीप वर्मा, राजेंद्र वर्मा, कैलाश नाथ और सुरेश नाथ ने सहयोग दिया।
विज्ञापन