{"_id":"0b1912c8b674f085c82010ff92d4cb4c","slug":"the-laborers-were-paid-a-year-later-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद भी मनरेगा श्रमिकों का नहीं हुआ भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल बाद भी मनरेगा श्रमिकों का नहीं हुआ भुगतान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराकोट विकासखंड के रैघाड़ी ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का श्रमिकों का एक साल बाद भी भुगतान नहीं हो सका है। आर्थिक संकट से जूझ रहे मजदूरों ने श्रम अधिकारी को ज्ञापन भेजकर भुगतान कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
मोहन सिंह, राम सिंह, विक्रम सिंह, भवान सिंह, जीत सिंह, मान सिंह, मोहन सिंह, रघुवर सिंह, प्रकाश सिंह, जगदीश सिंह आदि श्रमिकों की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि रैघाड़ी में मनरेगा के तहत वर्ष 2013-14 में चैकडाम निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन
जिसके मस्टररौल 13 मई 2015 को आनलाइन हो चुके हैं। कार्य पूर्ण होने के एक साल बीतने के बाद भी अभी तक मजदूरों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। पीड़ित मजदूरों ने शीघ्र मजदूरी का भुगतान न होने की सूरत में मामले को श्रम न्यायालय में ले जाने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन