फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The injured woman died in the assault, murder report

मारपीट में घायल महिला की मौत, हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 06 Jun 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)। Updated Mon, 06 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
The injured woman died in the assault, murder report
मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। दुर्गम गांव गंगसीर में जमीन की तारबाड़ के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल महिला ने दम तोड़ दिया। आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

गंगसीर गांव निवासी देव सिंह की पत्नी जानकी देवी और चचेरे देवर महेंद्र सिंह के बीच जमीन में तारबाड़ को लेकर तीन जून को झगड़ा हुआ था।

दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें देव सिंह की पत्नी जानकी देवी (50) गंभीर रूप से घायल हुई थी। उसे गांव के लोगों ने जैसे-तैसे सड़क तक पहुंचाया और फिर वहां से 108 वाहन से संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जानकी को हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे खटीमा के नर्सिंग होम में ले गए। जहां उपचार के दौरान पांच जून को घायल जानकी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


महिला की मौत के बाद उसके पुत्र नरेंद्र सिंह, पति देव सिंह ने कोतवाली आकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। जानकी के बेटे नरेंद्र ने चाचा महेंद्र सिंह, उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed