फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The idol was immersed after taking out a procession

Champawat News: शोभायात्रा निकालकर किया मूर्ति विसर्जन

Fri, 05 Sep 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 05 Sep 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
The idol was immersed after taking out a procession
टनकपुर के वार्ड संख्या सात से भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के लिए जाते श्रद्धालु। स्रोत: श्र
टनकपुर (चंपावत)। नगर में जगह-जगह गणेश महोत्सव से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इमली पढ़ाव और घसियारामंडी में भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति की मूर्ति का शारदा नदी में विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

वार्ड संख्या सात में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए भव्य शोभायात्रा निकालकर शारदा घाट में मूर्ति विसर्जित की गई। वहां कविता, सुनीता, गुड़िया, शेर सिंह कुंवर, यशवंत सिंह, प्रियंका वर्मा, सुमन कश्यप, नीरज कश्यप, कमलेश देवी, कल्पना देवी, मीना प्रजापति, स्वाति शर्मा, संतोष कुमार, सोनाक्षी, अंशिका, आदित्य साहू, नेहा साहू आदि थीं।
विज्ञापन

घसियारा मंडी से विशाल वाल्मीकि के नेतृत्व में शोभायात्रा निकालकर मूर्तियों का शारदा नदी में विसर्जन किया गया। वहां अरुण वाल्मीकि, कर्मवीर आर्य, विमला, सरिता भारती, सरस्वती आदि थे। वार्ड आठ में गणेश महोत्सव के 10वें दिन हवन और भंडारा किया गया। शनिवार को भगवान गणेश की मूर्ति का शारदा घाट में विसर्जन किया जाएगा। श्री सिद्ध विनायक कमेटी के अध्यक्ष गौरव जोशी, महामंत्री अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष डिंपल सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 05सीपीटी03पी- टनकपुर के वार्ड संख्या सात से भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जन के लिए जाते श्रद्धालु। स्रोत : श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed