{"_id":"58d553c34f1c1b870a1a40d2","slug":"the-guise-of-the-food-security-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापामार कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापामार कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Fri, 24 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में एक प्रतिष्ठान पर पेय पदार्थों की जांच करती जिला खाद्य सुरक्षा विभाग टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने पूर्णागिरि क्षेत्र में बिकने वाली खाद्य सामग्रियों की जांच की। सेलागाड़ में एक प्रतिष्ठान पर मिले एक्सपायरी डेट के मसालों को नष्ट किया गया। साथ ही प्रतिष्ठान स्वामी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
पूर्णागिरि मेले में बिकने वाली खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की परख को शुक्रवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सघन छापामार कार्रवाई की। पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में टीम ने ठूलीगाड़, शारदा घाट आदि क्षेत्रों के होटलों, परचून, जनरल स्टोर और पेय पदार्थ बिक्री प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस कठायत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी और कमल सिंह ने प्रतिष्ठानों पर बिकने वाली खाद्य सामग्रियों की जांच-पड़ताल की। उन्होंने सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को मानकों के तहत उचित सामग्रियों को ही तीर्थयात्रियों को बेचने के निर्देश दिए।
गलत और एक्सपायरी डेट की सामग्री पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। होटल स्वामियों को बासी, संक्रमित भोजन परोसने और गंदगी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। पेय पदार्थ बेचने वालों को भी एक्सपायरी पेय सामग्री बेचने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।