{"_id":"e0e9624bde720ff9d89487907ed1e382","slug":"the-grand-alliance-would-explore-the-possibilities-of-ukrand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उक्रांद राज्य में तलाशेगा महागठबंधन की संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उक्रांद राज्य में तलाशेगा महागठबंधन की संभावनाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी राज्य में महागठबंधन की संभावनाएं तलाशेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक और पत्रकार वार्ता में ऐरी ने कहा कि बिहार में जिस तरह से महागठबंधन का प्रयोग बेहद सफल रहा है, ठीक उसी तरह उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी इस तरह का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश को कांग्रेस और भाजपा की बंदरबांट से बचाने के लिए उक्रांद की अगुवाई में महागठबंधन बनाने की कवायद जल्द शुरू की जाएगी।
उक्रांद नेता ने कहा कि 15 फरवरी से उत्तराखंड बचाओ अभियान का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। राज्य को भूमाफिया से बचाने के लिए सरकार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने वर्तमान में नानीसार में स्कूल निर्माण को लेकर जिंदल ग्रुप को जमीन देने का विरोध किया। उन्होंने उक्रांद के चुनाव चिन्ह कुर्सी को लेकर चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि चुनाव चिन्ह कुर्सी तो मिल गई है, अब जनता के सहयोग से प्रदेश चलाने के लिए उक्रांद को कुर्सी मिलना भी जरूरी है।
जिलाध्यक्ष मोहन सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केंद्रीय संगठन मंत्री बसंत सिंह तड़ागी, प्रकाश सिंह, महेश सिंह आदि थे।