फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The gradual hunger for ten-point demands continues for the third day

दस सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
The gradual hunger for ten-point demands continues for the third day
देवीधुरा में दस सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन में बैठे आंदोलनकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा क्षेत्र की दस सूत्रीय मांगों के लिए क्रमिक अनशन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इससे पूर्व मां बाराही संघर्ष समिति ने अपनी मांगों के समर्थन में नौ दिनों तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के आंदोलन को व्यापारियों, छात्रों के अलावा ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की ओर से समर्थन दिया जा रहा है। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं का कहना था कि यदि क्षेत्रीय समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। तीसरे दिन क्रमिक अनशन में बैठने वालों में अर्जुन सिंह बिष्ट, विनोद कठायत, प्रकाश मेहरा, चंदन सिंह फर्त्याल, गोकुल कोहली, ईश्वर सिंह बिष्ट, विपिन चंद्र, विजय कुमार, दीपक जोशी, भुवन जोशी, चंचल वर्मा, सोनू पांडेय, मनोज कठायत, राजेंद्र सिंह, नाथ सिंह बिष्ट, सुदीप चम्याल, देवेंद्र भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा
चंपावत। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर देवीधुरा में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन का संज्ञान लेते हुए सारी मांगों को पूर्ण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र बगवाल मेले की वजह से पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। इसके बाद भी इस क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव बना हुआ है। यहां शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़कों की समस्या के साथ ही इस विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में एक एटीएम तक नहीं है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed