फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The four roads reconstruction approved by the CM

चार सड़कों के नवनिर्माण को सीएम ने दी मंजूरी

Thu, 05 Nov 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Thu, 05 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पाटी ब्लॉक में चार महत्वपूर्ण सड़कों के नवनिर्माण तथा विस्तार को मंजूरी दी है। मंडी परिषद के पूर्व निदेशक डीडी पांडेय के अनुसार 12 किमी पनियां-रीठाखाल तथा पांच किमी मूलाकोट-पटनगांव हल्का मोटर मार्ग के विस्तार की स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन


यह मार्ग 1993 में बनाए गए थे। तब से यहां के लोग इन सड़कों के विस्तार की मांग कर रहे थे। इस सड़क का विस्तार होने से पनियां, ईजटाडुंगरा, चमतोला, बिरोली, किमाड़, गागर, रीठाखाल आदि गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। इसी प्रकार गर्सलेख से बांस बस्वाड़ी तक पांच किमी तथा घिंघारूकोट से बांस बस्वाड़ी तक तीन किमी नई सड़कों की स्वीकृति दिए जाने से बसान, बांस बस्वाड़ी, पटनगांव, गोलना सेरी आदि गांवों के लोगों को ब्लाक मुख्यालय आने के लिए 20 से 22 किमी की कम दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा टमाटर की खेती के लिए अपनी पहचान बना चुके बांस बस्वाड़ी, पटनगांव के उत्पादकों को अपने उत्पाद बाजार में लाने में भी मदद मिलेगी। मोहन जोशी, नवीन जोशी, खीम राम आदि ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री समेत राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed