फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The four-day service halt BSNL

ओएफसी क्षतिग्रस्त, चार दिन से बीएसएनएल सेवा ठप

Sat, 21 Nov 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sat, 21 Nov 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन

एनएच के चौड़ीकरण के लिए हो रही खुदाई से बीएसएनएल की संचार सेवा आए दिन ठप हो रही है, जिस कारण बीएसएनएल मोबाइल फोन चार दिन से शोपीस बने हैं, वहीं लैंडलाइन और इंटरनेट सेवा भी ठप होने से लोग खासे परेशान हैं। सरकारी दफ्तरों और बैंकों में कामकाज ठप है। अलबत्ता निजी मोबाइल कंपनियों की संचार सेवा जारी है।

विज्ञापन


इन दिनों टनकपुर-सितारगंज टू लेन एनएच-9 का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जेसीबी से सड़क किनारे जगह-जगह खुदाई हो रही है, जिससे सड़क किनारे बिछी बीएसएनएल की ओएफसी आए दिन क्षतिग्रस्त हो रही है, जिसकी मार उपभोक्ता झेलने को मजबूर हैं। एक पखवाड़े में पांचवीं बार लाइन क्षतिग्रस्त होने से संचार सेवा चार दिन से ठप पड़ी है, लेकिन विभाग को उपभोक्ताओं की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। विभाग के स्थानीय कार्यालय में ओएफसी को ठीक करने के लिए तकनीशियन तक नहीं है।
विज्ञापन


इसके लिए हल्द्वानी से तकनीशियन टीम बुलानी पड़ती है। विभाग के यहां तैनात सहायक तकनीकी अधिकारी दीपक पासवान के मुताबिक हल्द्वानी से तकनीशियनों की टीम बुलाई गई है, लेकिन फाल्ट नहीं मिलने में देरी से यह नौबत आई है। उन्होंने कहा कि लाइन को जल्द दुरुस्त कर संचार सेवा सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएनएल और सड़क निर्माण कंपनी को देंगे नोटिस
एसडीएम नरेश दुर्गापाल का कहना है कि चार दिन तक संचार सेवा का ठप रहना गंभीर बात है। आए दिन लंबे समय तक संचार सेवा ठप रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसके लिए जिम्मेदार बीएसएनएल और टू लेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कार्यदायी कंपनी को सीआरपीसी की धारा-133 के तहत नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed