फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The forest of Ladhia is in the grip of fire

लधिया के जंगल फिर आग की चपेट में

Sun, 07 May 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 07 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
The forest of Ladhia is in the grip of fire
आग की चपेट में आया लधिया घाटी का जंगल - फोटो : अमर उजाला
चीड़ के चलते संवेदनशील लधिया घाटी के कई जंगल एक बार फिर आग की चपेट में है। शनिवार रात से लगी आग काफी मशक्कत के बाद भी नहीं बुझ सकी थी। करीब एक हेक्टेयर जंगल आग से प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


परेवा, धरसों, भिंगराड़ा, कैड़ागांव आदि के जंगलों में चीड़ के पेड़ आग की चपेट में है। वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के काफी प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग के चलते आबादी वाले काफी बड़े ग्रामीण इलाकों में धुंध छा गई है। वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया का कहना है कि फायर वॉचर सहित वन कर्मियों की टीम आग पर काबू करने के प्रयास कर रही है। वन विभाग के चंपावत डिवीजन में 15 फरवरी से अब तक 7 घटनाएं आग लगने की हो चुकी हैं। इससे 96.65 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है। बूम, लोहाघाट, भिंगराड़ा, चंपावत और काली कुमाऊं के जंगल में ये आग लगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed