फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The food department sent four samples for testing

Champawat News: खाद्य विभाग ने चार सैंपल जांच के लिए भेजे

Wed, 05 Mar 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 05 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The food department sent four samples for testing
चंपावत। जिले में होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। विभाग ने दुकानों से खाद्य सामग्री के चार सैंपल जांच के लिए भरे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मुख्यालय में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में विभाग की टीम ने कई दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई और जनरल स्टोर की कई दुकानों में खाद्य सामग्री की जांच की गई। मौके पर टीम ने मिठाई की दुकान से गुजिया, खोया और जनरल स्टोर से पापड़, सरसों के तेल का सैंपल जांच के लिए लिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी तिवारी ने होली को देखते हुए मुख्य रूप से मिठाई विक्रेताओं को अच्छी गुणवत्ता का खोया इस्तेमाल करने, मिठाई में रंगों का प्रयोग कम करने के साथ ही प्रतिष्ठानों में सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर विभाग के दिनेश फर्त्याल, राकेश भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed