फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The epic of monkeys took the life of the elderly

बंदरों के उत्पात ने ले ली बुजुर्ग की जान

Mon, 16 Jul 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला /ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला /ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 16 Jul 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
The epic of monkeys took the life of the elderly
प्रतिमा देव, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 बंदरों के उत्पात ने यहां हरेले पर्व की पूर्व संध्या में एक घर में रंग में भंग कर दिया। डाकबंगला रोड में एक मकान की छत पर उत्पात मचा रहे बंदरों द्वारा गिराई ईंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इस वारदात से परिवार में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन


रविवार देर शाम को प्रतिमा देव (75) पत्नी स्वर्गीय नारायण सिंह देव डाकबंगला रोड स्थित घर के बाहर सीढ़ियों में बैठी थी। तभी छत पर ऊधम काट रहे बंदरों ने बुजुर्ग महिला के ऊपर्र इंटें गिरा दी। जिससे महिला के सिर पर गंभीर चोट आ गई। महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद महिला को रेफर करने की तैयारी चल रही थी, तभी वृद्धा ने दम तोड़ दिया। सोमवार को महिला का अंतिम संस्कार स्थानीय शमशान घाट में किया गया।
विज्ञापन


पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, पूर्व सभासद बल्लू माहरा, कुलदीप देव, बल्लू देव, जगदीश बोहरा, मनोज साह, दीपक पुनेठा, कैलाश सिंह देव, निर्मल बोहरा, मदन फर्त्याल, हयात सिंह देव आदि ने बुजुर्ग महिला के निधन पर शोक जताने के साथ जिला प्रशासन पीड़ित परिवार से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सात महीने में 13 लोगों को घायल कर चुके हैं उत्पाती बंदर  
लोहाघाट क्षेत्र में बंदरों का आतंक थम नहीं रहा है। बंदर गांवों के साथ ही अब शहर के आबादी वाले हिस्सों में भी तेजी से ऊधम काट रहे हैं। छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक को निशाना बना चुके हैं। इस साल अब तक 13 लोगों को घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed