फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The encroachment of stray videography NH

वीडियोग्राफी कर हटेगा एनएच से अतिक्रमण

Sun, 08 Nov 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 08 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद लोहाघाट नगर क्षेत्र, बस स्टेशन और एनएच पर अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई है। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करने का निर्णय लिया गया है। अलबत्ता अभी अतिक्रमण हटाने की तिथि घोषित नहीं की गई है।

विज्ञापन


बताया गया कि एनएच से संबंधित अभिलेख और नक्शे उपलब्ध नहीं होने की वजह से अतिक्रमणों का समयबद्ध चिन्हिकरण कर हटाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के लिए लोहाघाट के उप जिला मजिस्ट्रेट सीएस डोबाल की अध्यक्षता में एक कमेटी का  गठन किया गया है, जिसमें चंपावत के पुलिस उपाधीक्षक, लोहाघाट के उप प्रभागीय वनाधिकारी, तहसीलदार, एनएच खंड के अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के ईई, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और थानेदार को सदस्य बनाया गया है। टनकपुर के एसडीएम नरेश दुर्गापाल भी इस समिति को सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में एसपी दिलीप सिंह कुंवर, एसडीएम सदर जेएस राठौर, तहसीलदार भगीरथ जोशी, एनएच खंड के ईई एमएस  धर्मसत्तू, सहायक अभियंता एनसी पांडेय, वन क्षेत्राधिकारी दीप चंद्र जोशी, जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) आरसी उप्रेती, डीजीसी (राजस्व) भास्कर मुरारी, अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार, भुवन उपाध्याय, मोहन चंद्र पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने दिया था आदेश
अतिक्रमण को हटाने को लेकर एक नागरिक हरीश चंद्र ढौडियाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट ने इस साल 23 सितंबर को लोहाघाट बस स्टेशन, बाजार और एनएच से अतिक्रमण शीघ्र हटाने के आदेश जिला प्रशासन को दिए थे।


पूर्व में चिन्हित हुए थे 231 अतिक्रमण

हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद से लोहाघाट में लोगों की नींद उड़ी है। जिला प्रशासन ने अगस्त 2011 तक लोहाघाट से राईकोट महर के तीन किलोमीटर के दायरे में 231 अतिक्रमण चिन्हित किए थे। उधर, नागरिकों ने राज्य सरकार से लोहाघाट नगर के बाहर से बाईपास बनाकर एनएच के पास के अतिक्रमणों को नहीं तोड़ने का अनुरोध भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed