फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The enchanting performances by artists

कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Fri, 30 Oct 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Fri, 30 Oct 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
The enchanting performances by artists

 कर्णकरायत के बिशुंग महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है, जिसे देखने के लिए यहां भारी भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन


केएमवीएन के इंजीनियर राकेश गड़कोटी समेत ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया। मां पूर्णागिरि देव भूमि उत्थान समिति के दलनायक राजेंद्र मेहता के नेतृत्व में खटीमा से आए कलाकारों ने देव स्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

उर्मिला मेहता के गीत ‘मेरा देवरा मोहना तेरी केमुए गाड़ी’..., ‘दिल्ली को लहंगा स्वामी कब ली बेर आला, मैत निसी जून भाजी बेर हाथ मलला’ गीत पर दर्शक थिरकने लगे।
विज्ञापन


हास्य कलाकार गणेश पुजारा ने दर्शकों को लोटपोट किया। वहीं अन्य कलाकारों का ‘हो लाली हो लाली होशिया बाना पधान लौंडा तीलै धारो बोला’ झोड़ा बेहद सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल, सुरेश, नरेश, संजय, आरती, रत्ना, कमला की प्रस्तुति ‘माच्छी पकड़ माच्छी पकड़ घोत्या’ गीत के साथ फौजी संजीव टम्टा ने सभी फिल्मी कलाकारों की आवाज निकालकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

 कलाकारों ने देशभक्ति पर आधारित बॉर्डर नाटक की दिलकश प्रस्तुति की। इससे पूर्व जीआईसी कर्णकरायत की बालिका काजल, अंकिता, आरती, रुचि, रिया, लक्ष्मी, सुष्मिता, हिमानी, निकिता, अंकुर मेहरा ने वंदेमातरम, गढ़वाली, भोजपुरी गीतों से समां बांध दिया।

कर्णकरायत में चल रहे बिशुंग महोत्सव के तीसरे दिन हुई खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। कैरम जूनियर एकल में पवन राम ने सागर बोहरा को, ज्येष्ठ वर्ग में देवेंद्र बोहरा ने राकेश करायत को, युगल में भीम सिंह देव, देवेंद्र बोहरा की जोड़ी ने सूरज, सुंदर माहरा को पराजित किया।

शतरंज में राहुल मुरारी ने मदन मुरारी को हराया। प्राथमिक वर्ग की कला प्रतियोगिता में तनुजा ढेक ने पहला, संगीता बिष्ट ने दूसरा, सलोनी फर्त्याल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


ज्येष्ठ वर्ग में दिया मौनी, अंकिता ढेक, मोनिका ढेक पहले तीन स्थान में रही। संचालन में भीम सिंह देव, सौरभ फर्त्याल, अजय फर्त्याल, मनीष माहरा, योगेश करायत, सुनील माहरा, उत्तम फर्त्याल, दीपक करायत, भीम सिंह देधव, संजय मुरारी ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed