{"_id":"60cce2578ebc3ecbfc69f8fb","slug":"the-dripping-ultrasound-room-of-lohaghat-will-be-replaced-champawat-news-hld428202652","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट के टपकने वाले अल्ट्रासाउंड कक्ष को बदला जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट के टपकने वाले अल्ट्रासाउंड कक्ष को बदला जाएगा
विज्ञापन
लोहाघाट के अल्ट्रासाउंड कक्ष का मुआयना करते सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगने लगी है। सबसे ज्यादा दबाव अल्ट्रासाउंड परीक्षण के लिए था। दूरदराज गांवों से महिलाएं सुबह से अस्पताल पहुंचीं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप बिष्ट ने 45 अल्ट्रासाउंड परीक्षण किए।
भारी बारिश से 15 जून को उप जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष की छत टपकने से अल्ट्रासाउंड करने में दिक्कत हुई। कार्यालय के कागजात भी भीग गए। इसलिए सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने अल्ट्रासाउंड कक्ष को दूसरी जगह शिफ्ट करने के आदेश दिए। पांच लाख रुपये से नया कक्ष बनाने के आदेश एमएस डॉ. जुनैद कमर को दिए। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया ने कक्ष की बदहाली की सूचना सीएमओ सहित कई उच्चाधिकारियों को दी थी। इस पर बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई हुई है।
ऑक्सीजन प्लांट के लिए आया 81 केवी का जनरेटर
चंपावत। जिले के पहले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए उच्च क्षमता का जनरेटर जिला अस्पताल पहुंच गया है। पीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि 81 किलोवाट का जनरेटर को इस्टॉल करने के बाद ऑक्सीजन प्लांट का 24 घंटे तक ट्रायल होगा। ट्रायल की सफलता के बाद यह प्लांट शुरू कर दिया जाएगा। सौ लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले जनरेशन प्लांट से 25 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा सकेगी। वैसे इस वक्त 66 बेड वाले इस अस्पताल में ऑक्सीजन के लिए 33 जंबो सहित कुल 108 सिलिंडर हैं लेकिन इन्हें रीफिलिंग के लिए रुद्रपुर भेजने से देरी के साथ असुविधा भी होती है। (संवाद)