{"_id":"60d6202e8ebc3e503c69d86d","slug":"the-dream-of-champawat-s-first-oxygen-plant-will-be-fulfilled-today-champawat-news-hld4290078162","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत के पहले ऑक्सीजन प्लांट का आज पूरा होगा सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत के पहले ऑक्सीजन प्लांट का आज पूरा होगा सपना
विज्ञापन
चंपावत। देर आयद दुरुस्त आए, ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट (ओजीपी) के लिए ये कहावत एकदम फिट बैठती है। शनिवार को चंपावत जिला अस्पताल में ओजीपी का सपना पूरा हो जाएगा। शुक्रवार को डीएम विनीत तोमर और सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने ट्रायल का मुआयना किया। ट्रायल पूरी तरह कामयाब बताया गया है।
प्रधानमंत्री केयर फंड से कोरोना काल में 2020 में देश के सरकारी अस्पतालों में 201.58 करोड़ रुपये से 162 ओजीपी लगने थे। इसी क्रम में एक प्लांट यहां भी प्रस्तावित था। अब शनिवार से जिले का पहला ओजीपी शुरू हो जाएगा।
पीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि इंजीनियरों की टीम ने प्लांट को चालू कर दिया है। प्लांट में तीन ऑक्सीजन सिलिंडर (केप्सूल) लगे हैं। हर केप्सूल में जंबो श्रेणी के 27 सिलिंडर के बराबर (1.89 लाख लीटर) ऑक्सीजन होती है। इससे 25 मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन दी जा सकेगी। चंपावत के इस सबसे बड़े अस्पताल (जिला अस्पताल) को डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर भी बनाया गया है। 66 बेड वाले जिला अस्पताल में इस वक्त ऑक्सीजन के 33 जंबो सहित कुल 108 सिलिंडर हैं।
विज्ञापन
सीएम छह ऑक्सीजन प्लांट का आज करेंगे लोकार्पण
चंपावत। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शनिवार सुबह 11 बजे ओजीपी का लोकार्पण करेंगे। स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक एसके गुप्ता की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि सीएम चंपावत के साथ पांच अन्य (देहरादून, नरेंद्रनगर, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़) ओजीपी का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। (संवाद)
शीघ्र अस्तित्व में आएंगे दो और प्लांट
चंपावत। जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट तो शनिवार को शुरू हो जाएगा। चंपावत जिले में दो अन्य प्लांट भी अगले दो महीने में शुरू हो जाएंगे। लोहाघाट और टनकपुर उप जिला अस्पताल में दो ओजीपी बनाने की प्रक्रिया चल रही है। (संवाद)