फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The doctor also upset

पीपीपी मोड अस्पताल मेें मरीज ही नहीं डॉक्टर भी परेशान

Tue, 29 Sep 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Tue, 29 Sep 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन

पीपीपी मोड में संचालित अस्पताल में क्षेत्रीय लोग ही यहां कार्यरत डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के लोग भी परेशान हैं। उन्हें समय से वेतन नहीं मिल रहा है। शील अस्पताल प्रबंधन बरेली की ओर से लगातार वादाखिलाफी करने से गुस्साए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर अपनी नाराजगी जताई।

विज्ञापन


सुबह 11 बजे तक कोई भी डॉक्टर एवं पैरा मेडिकल कर्मी अपनी ड्यूटी पर नहीं आए, जिससे रोगियों को काफी दिक्कतें हुई। बाद में यूनिट हैड डा.रवि सिन्हा की ओर से मंगलवार शाम तक भुगतान करने का वादा करने पर सभी लोग इस शर्त पर काम पर लौटे कि यदि उन्हें अगस्त का वेतन नहीं मिला तो वे बुधवार से कार्य बहिष्कार करेेंगे। डा.सिन्हा का कहना है कि प्रबंधन की ओर से एक पखवाड़े से राशि भेजने की बात तो कही जा रही है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। डा.अजय, डा.आयुष, डा.सुपर्णा, डा.मनोज, डा.आशीष का कहना है कि पिछले माह भी उन्हें काफी मशक्कत के बाद वेतन का भुगतान किया गया था। ऐसे हालातों में कोई भी डॉक्टर सही ढंग से काम नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed