फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The district headquarters roared Tlladesh

जिला मुख्यालय में गरजे तल्लादेश वाले

Wed, 15 Jul 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/चंपावत। Updated Wed, 15 Jul 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन

जिले के सीमांत तल्लादेश क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मंगलवार को जिला मुख्यालय में जमकर गरजे।

विज्ञापन


 उन्होंने नगर के विभिन्न मार्गों में जोरदार नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला और जिला कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को 13 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 25 हजार की आबादी वाला तल्लादेश क्षेत्र आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हालात ये है कि अब भी मरीजों को डोली से मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। सड़क की हालत यह है कि उसमें गाड़ियों का चलना तो दूर पैदल चलना भी दूभर है।

सरकारी अस्पताल और स्कूलों में करोड़ों की लागत के भवन तो बना दिए गए हैं लेकिन मानक के अनुसार उनमें स्टाफ की व्यवस्था नहीं की गई है।

जुलूस-प्रदर्शन से पहले मुख्यालय में हुई बैठक में तल्लादेश के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने तल्लादेश महापंचायत विकास मंच गठित करने का ऐलान किया, जिसके लिए सर्वसम्मति से दलीप सिंह महर को अध्यक्ष, पूर्व प्रमुख पुरुषोत्तम जोशी, पान सिंह, नाथू सिंह को संरक्षक, अमर सिंह और पुष्कर सिंह को उपाध्यक्ष, रघुवर सिंह रैंसवाल को सचिव, सुंदर सिंह, दयाल सिंह को महामंत्री, श्याम राम को मंत्री चुना गया।


ये हैं प्रमुख मांगें
- तल्लादेश की सभी ग्राम पंचायतों को मिलाकर अलग से एक ब्लाक का गठन किया जाए।
- मंच उपतहसील का शासनादेश शीघ्र जारी किया जाए।
- क्षेत्र में कम से कम एक पालीटेक्निक कालेज की स्थापना की जाए।
- राजकीय इंटर कालेज तामली और मंच में डिग्री कालेज खोला जाए।
- क्षेत्र के सभी जूनियर हाईस्कूलों और हाईस्कूलों का उच्चीकरण किया जाए।
- दुर्गम क्षेत्र को देखते हुए क्षेत्र को 108 की सुविधा से जोड़ा जाए।
- दूरसंचार की परेशानी को देखते हुए क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाए जाने।
- चतुरबोट-रूईयां, लेटी-तरकुली आमड़ा, सिमियाउरी-आमनी, बसौटी-रौकुंवर, मंच-बकोड़ा-सौराई, तामली-रायल, तामली-गढ़मुक्तेश्वर, मंच-मटकांडा, मौनपोखरी-नीड़, गुरखोलीगूंठ-हरम सड़कों का निर्माण किया जाए।
- मानक के अनुसार विद्यालयों में अध्यापकों और कर्मचारियों की तैनाती की जाए।
- क्षेत्र के अस्पतालों में मानक के अनुसार डाक्टर, फार्मेसिस्ट, एएनएम की तैनाती करने।
- काली नदी से पंपिंग लिफ्ट योजना बनाकर तल्लादेश क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान किए जाने।
- जिला स्तरीय अधिकारियों का प्रत्येक तीन माह में बहुउद्देेेशीय और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किए जाने।
- क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को ठीक किया जाए और जिन तोकों में लाइन बिछने के बाद भी विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं है, उनमें विद्युत व्यवस्था सुचारु की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed