फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The deceased dependents of roadways took out a masala procession

रोडवेज के मृतक आश्रितों ने निकाला मसाल जुलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The deceased dependents of roadways took out a masala procession
नौकरी की मांग को लेकर टनकपुर में मसाल जुलूस निकालते आंदोलित रोडवेज के मृतक कर्मचारी आश्रित। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। नौकरी दिए जाने की एक सूत्री मांग को लेकर आंदोलित रोडवेज के मृतक आश्रितों ने रविवार की शाम मसाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि समय रहते मृतक आश्रितों को नौकरी नहीं दी गई तो उनका संगठन आंदोलन तेज करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड रोजवेज मृतक आश्रित संगठन के बैनर तले आंदोलित मृतक आश्रित पिछले तीन दिन से रोडवेज परिसर में धरना-प्रदर्शन पर डटे हैं। रविवार की शाम उन्होंने धरना स्थल क्षेत्रीय कार्यशाला गेट से तुलसीराम चौराह तक मसाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने रोडवेज में मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिए जाने पर रोक लगा रखी है। जिस कारण कई मृतक आश्रित नौकरी पर लगी रोक हटने की प्रतिक्षा में बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर हैं। वहीं आर्थिक तंगी के चलते कई परिवारों के समक्ष परिवार के भरण-पोषण की समस्या बनी हुई है। उन्होंने सरकार शीघ्र नौकरी दिए जाने की मांग की है। संगठन के संरक्षक गंगागिरी गोस्वामी और अध्यक्ष गौरव शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में रजत कुमार, नमांशु, सोनी, शांति देवी, कोमल, पुष्पा गुप्ता, शशांक मिश्रा, अंकित जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed