फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The death of the young man in the grip of stone coming

पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 27 Jun 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 27 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन

बनोली गांव में अपराह्न साढ़े तीन बजे से हुई एक घंटे की भारी बरसात में गिरे पत्थर की चपेट में आने से महेश चंद्र (37) पुत्र देवी दत्त की मौत हो गई। घटना की सूचना पर एसडीएम परितोष वर्मा ने तहसीलदार हरसिंह रजवार के नेतृत्व में राजस्व टीम को मौके पर भेज दिया है। राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश और उप निरीक्षक हीरा सिंह पाटनी शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट ला रहे हैं।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस के अनुसार महेश रोज की तरह मवेशियों को लेकर जंगल गया हुआ था। अचानक हुई भारी वर्षा के बाद वह अपने मवेशियों को लेकर घर की ओर आ रहा था कि उसके ऊपर पत्थर गिरने से उसकी मौके में ही मौत हो गई। जब सभी मवेशी घर पहुंच गए थे, महेश के न पहुंचने पर घरवालों ने उसकी ढूंढ़खोज की तो वह जंगल में मृत पाया गया। उसके सिर में चोटें हैं तथा नाक-मुंह से खून निकल रहा था। ग्राम प्रधान भुवन सुतेड़ी के अनुसार अपराह्न अन्य सभी स्थानों पर धूप खिली हुई थी, लेकिन बनोली, ठांठा, सुदर्का गांवों में एक घंटे तक हुई बरसात ने तबाही मचा दी। मृतक अविवाहित है तथा अपनी मां देवकी देवी के साथ रहता था। एकाएक हुए हादसे से उसकी मां सुधबुध खोए हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed