{"_id":"d441e8bdddabfaeee83cbff27c31b250","slug":"the-conference-former-soldiers-in-tamli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लचर बुनियादी सुविधाओं पर पूर्व फौजी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लचर बुनियादी सुविधाओं पर पूर्व फौजी नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 18 Nov 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सीमा से लगे समूचे तल्लादेश क्षेत्र की लचर बुनियादी सुविधाओं पर पूर्व सैनिक संगठन ने नाराजगी जताई है। तामली में रिटायर्ड सूबेदार नारायण दत्त पांडेय की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में पूर्व फौजियों ने इसे लेकर सरकार पर दबाव बनाने की बात कही। वहीं कुछ अर्द्ध सैनिक बलों के पूर्व कार्मिकों ने भी पूर्व सैनिक संगठन में शामिल होने का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
पूर्व फौजियों ने कहा कि मुख्यालय से 52 किलोमीटर दूर तामली, मंच, सिमिया सहित यहां के तमाम इलाकों के लिए कायदे की संचार सुविधा तक नहीं है। लोगों को अपने रिश्तेदारों से संपर्क साधने के लिए भारी परेशानी होती है। इसके अलावा खस्ताहाल रोड, लो-वोल्टेज, पेयजल किल्लत रोजमर्रा का संकट पैदा करती है।
विज्ञापन
पूर्व फौजियों के लिए चंपावत में पॉलीक्लीनिक की व्यवस्था नहीं होने को उनकी अनदेखी बताया गया। इसे लेकर एकजुट विरोध जताने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर मोहन चंद्र शर्मा, कर्नल सुरेश अधिकारी, हयात सिंह अधिकारी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन