{"_id":"69ecef5236586fa8680ee464","slug":"the-census-is-being-conducted-digitally-the-survey-will-continue-until-may-24-champawat-news-c-229-1-cpt1009-138408-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: डिजिटल तरीके से हो रही जनगणना, 24 मई तक होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: डिजिटल तरीके से हो रही जनगणना, 24 मई तक होगा सर्वे
Sat, 25 Apr 2026 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जनपद में भारत जनगणना 2027 के तहत डिजिटल जनगणना अभियान का शनिवार को औपचारिक शुभारंभ हुआ। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है। इससे डेटा संग्रहण में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित होगी।
उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के तहत प्रशिक्षित प्रगणकों ने घर-घर जाकर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है जो 24 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान भवनों की स्थिति, उपयोग, पेयजल, बिजली, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विवरण एप के माध्यम से सीधे डिजिटल सर्वर पर दर्ज किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। इसमें पहले चरण में आवासीय व आधारभूत ढांचे का सर्वेक्षण किया गया जबकि दूसरे चरण में सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। संवाद