फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The body of a class 10 student was found hanging under suspicious circumstances

Champawat News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला 10वीं की छात्रा का शव

Mon, 18 Aug 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 18 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The body of a class 10 student was found hanging under suspicious circumstances
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। विकासखंड के धापा गांव में संदिग्ध हालात में 10वीं की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने उसे पढ़ाई के लिए टोका था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार धापा गांव की ईशा (16) पुत्री इंद्रराम का शव घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. निधि ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले की किशोरी की मौत हो चुकी थी। ईशा जीजीआईसी नमजला में 10वीं में पढ़ती थी। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बेटी को पढ़ाई करने के लिए कहा था। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अनिल आर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। सीओ केएस रावत ने बताया कि छात्रा की मौत के मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कमरे में फंदे पर लटका मिला नर्स का शव

झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में एक नर्स ने संदिग्ध हालात में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता बलराम पांडे ने बताया कि पुरचूंणणी नगर पालिका, वार्ड नंबर-10 विजयपुर स्वास्थ्य चौकी में तैनात नर्स भागीरथी कुंवर अस्पताल के नजदीक किराये के कमरे में रहती थी। सोमवार को उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका का पति नेपाल आर्मी में तैनात है। महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed