फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Thana Divas in Tanakpur

पुलिस ने राजाराम चौराहे पर थाना दिवस आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी, निस्तारण किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Thana Divas in Tanakpur
टनकपुर में थाना दिवस कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनते पुलिस अधिकारी। (विज्ञप्ति) - फोटो : TANAKPUR
पिथौरागढ़/टनकपुर (चंपावत)। दोनों ही जिलों के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में पुलिस ने चौराहों पर थाना दिवस आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण भी किया गया। इस दौरान उत्तराखंड देवभूमि मोबाइल एप और ट्रैफिक पुलिस आई एप की जानकारी भी लोगों को दी गई।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में थाना दिवस पर एसपी लोकेश्वर सिंह ने समस्त थाना प्रभारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। थाना प्रभारियों ने लोगों को बताया कि बाहरी व्यक्ति, किराएदार, मजदूर, दुकानदार, दुकान पर काम करने वाले, नौकरों, फेरी लगाने वाले आदि व्यक्तियों का सत्यापन करवाने, चरित्र सत्यापन, किसी भी संबंध में शिकायत दर्ज करने के लिए उत्तराखंड देवभूमि मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़, डीडीहाट, कनालीछीना, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, थल, नाचनी, मुनस्यारी, धारचूला, जौलजीबी सहित सभी थानों में लोगों की समस्याएं सुनी गई। इधर, चंपावत जिले में एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर सभी थानाक्षेत्रों में थाना दिवस आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर में थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में 12 से अधिक समस्याएं दर्ज हुई और छह समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed