फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tent house worth of goods worth lakhs of rupees due to fire

आग लगने से टेंट हाउस का लाखों रुपये का सामान स्वाहा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Tent house worth of goods worth lakhs of rupees due to fire
लोहाघाट के एसडीएम कोर्ट के पास लगी आग को बुझाता फायर कर्मी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। एसडीएम कोर्ट के समीप एक मकान में आग लगने से उसमें रखा लाखों रुपये का टेंट का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड और लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब सवा आठ बजे एसडीएम कोर्ट के पास उर्वादत्त चौबे के मकान में आग लग गई। मकान में रमेश चंद्र पांडेय ने टेंट हाउस का गोदाम बनाया गया था। सूचना मिलने पर लीडिंग फायरमैन मोहन सिंह थापा के नेतृत्व में फायर की टीम मौके में पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई।
विज्ञापन

टेंट हाउस स्वामी रमेश पांडेय ने बताया कि शार्ट सर्किट होने के कारण लगी आग से टेंट हाउस में रखी प्लेटें, रजाई गद्दे, चाँदनिया, पर्दे, कनातें, मैट, दरियां, पोल, पानी के प्लास्टिक टेंक, बाल्टी, टेबल आदि सामान जल गया। इस घटना में मकान को भी भारी क्षति पहुंची है। लोगों ने प्रशासन से पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। फायर टीम में श्याम सिंह, सलामत जान, राजेश खर्कवाल, सुनील जोशी, भरत बोहरा, राजेंद्र जोशी, भूपेेंद्र सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सामंत आदि शामिल थे।

लोहाघाट में एसडीएम कोर्ट के पास टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग से उठती लपटें।

लोहाघाट में एसडीएम कोर्ट के पास टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग से उठती लपटें।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed