{"_id":"590625cc4f1c1bd73a441889","slug":"ten-ton-garbage-collected-from-river-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी किनारे से 10 टन कूड़ा निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी किनारे से 10 टन कूड़ा निकाला
ब्यूरो/ अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहावती नदी और उसके आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़े को नष्ट किया गया। नैनीताल की अर्थ इनवायरमेंट सोसायटी की पहल पर लोहाघाट के विभिन्न संगठनों ने लोहावती नदी व मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। लोगों ने करीब 10 टन कूड़ा एकत्र कर जैविक और अजैविक कूड़े के लिए अलग-अलग गड्ढे बनाकर कूडे़ का निस्तारण किया। नागरिकों ने हर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया।
रविवार को सोसायटी के कोषाध्यक्ष मुरलीधर सकलानी और रिटायर्ड सूबेदार सुरेंद्र ढेक के नेतृत्व में लोगों ने मंदिर परिसर के पास और लोहावती नदी में फैली गंदगी को एकत्र किया। लोगों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक अभियान भी निकाला। सोसायटी के सलाकार हेम बहुगुणा ने लोहावती नदी में दिनों-दिन बढ़ रही गंदगी को दूर करने के लिए सामूहिक पहल करने पर जोर दिया।
कहा कि एक तरफ नमामी गंगे जैसे बड़े कार्यक्रम चल रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लोहावती नदी के प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। कोषाध्यक्ष सकलानी ने कहा कि हर रविवार को जन सहभागिता से लोहावती नदी में श्रमदान किया जाएगा। इस मौके पर विपिन गोरखा, सभासद बल्लू माहरा, प्रधान सुभाष राम, महेश चंद्र, रेवाधर सकलानी, गीता बोहरा, सावित्री राय, हिमांशु, पार्थ आदि मौजूद थे।