{"_id":"65deb69515a9a66f06ef57db92263351","slug":"teej-festival-in-nepal-boom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी देश नेपाल में तीज पर्व की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी देश नेपाल में तीज पर्व की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Wed, 16 Sep 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी देश नेपाल में तीज पर्व की धूम मची है। ब्रह्मदेव बाजार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में व्रतधारी महिलाओं ने गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर ईश्वर की आराधना की। शुक्रवार को ऋषि पंचमी पर गंगा स्नान के बाद व्रत समाप्त होगा।
विज्ञापन
नेपाल में तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं जहां सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु के लिए व्रत करती हैं, वहीं अविवाहित युवतियां मनवांछित पति प्राप्ति के लिए व्रत रखकर विधि विधान से पूजा-अर्चना करती हैं। इतना ही नहीं इस पर्व पर जगह-जगह महिलाओं द्वारा सामूहिक नृत्य का भी आयोजन किया जाता है। टनकपुर सीमा से लगे नेपाल के ब्रह्मदेव क्षेत्र में भी तीज पर्व की खासी धूम मची है।
विज्ञापन
बुधवार को वहां हुए कार्यक्रम में व्रतधारी महिलाओं और युवतियों का देर रात तक नाच-गाना चलता रहा। ब्रह्मदेव के आसपास के मटैना, दुमरानी, खल्ला महोटी आदि गांवों की महिलाओं और युवतियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। शुक्रवार को ऋषिपंचमी पर्व पर शारदा नदी में स्नान से व्रत का समापन होगा।
विज्ञापन