फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Teacher posts vacant in GIC Amodi for years

Champawat News: जीआईसी अमोड़ी में शिक्षक के पद सालों से रिक्त

Sat, 25 Oct 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 25 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Teacher posts vacant in GIC Amodi for years
चंपावत। क्षेत्र के जीआईसी अमोड़ी में सालों से शिक्षकों के पद रिक्त हैं। संस्कृत में एलटी का एक पद 2010, प्रवक्ता गणित और भौतिक विज्ञान का पद 2024 से खाली है। इससे बच्चों के की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

अभिभावक संघ की ओर से नियुक्त शिक्षक और अन्य प्रवक्ता संस्कृत विषय पढ़ाते हैं। इससे अन्य कक्षाओं की व्यवस्था अस्त-व्यस्त होने के साथ ही बच्चों का पाठ्यक्रम भी समय से पूरा नहीं हो पाता है। इससे परीक्षा के दौरान अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा विद्यालय में वर्ष 2024 से एलटी का एक पद गणित और प्रवक्ता का भौतिक विज्ञान का भी एक-एक पद रिक्त होने से भी बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है। विद्यालय में शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था कर कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। अभिभावकाें की ओर से भी लगातार इस समस्या के संबंध में विद्यालय प्रबंधन से भी बात की है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके वर्मा ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षकों रिक्त पदों के संबंध में विभाग को अवगत कराया जा चुका है। शीघ्र ही रिक्त पदों को भरे जाने का आश्वासन भी विभाग ने दिया है। इधर, सीईओ चंपावत मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि जल्द से जल्द शिक्षकों के इन रिक्त पदों को भरा जाएगा। इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed