फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Teacher couple enroll their children in government school

शिक्षक दंपति ने अपने बच्चे दाखिला सरकारी स्कूल में कराया

Fri, 06 Apr 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Fri, 06 Apr 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
Teacher couple enroll their children in government school
राप्रावि खेतीखान में अपने बच्चे को दाखिला दिलाने लाई सहायक अध्यापिका रेनू रावत। - फोटो : अमर उजाला
 वर्तमान में ज्यादातर लोग अपने बच्चों प्राइवेट स्कूलों पढ़ा रहे हैं। इन दिनों अपने बच्चों के प्रवेश  लिए अधिकतर लोग प्राइवेट स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं। ऐसे में सरकारी स्कूल में तैनात एक शिक्षक दंपति ने अपने बच्चे को सरकारी विद्यालय में प्रवेश दिलाकर उम्दा पहल की है। उनकी इस पहल को काफी सराहा भी जा रहा है।  
विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेतीखान तैनात शिक्षिका रेनू रावत के पति गिरधर रावत भी जूनियर हाइस्कूल सिरमोली में शिक्षक हैं। इस शिक्षक दंपति ने अपने बेटे प्रज्वल का दाखिला राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेतीखान में कक्षा एक में  कराया। इसके अलावा स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष हेमा देवी ने भी अपनी बेटी छाया का पहली कक्षा में नामांकन कराया है।
विज्ञापन


शिक्षका रेनू रावत व शिक्षक गिरधर रावत का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाकर लोगों को नया संदेश देेने का प्रयास किया है। शिक्षकों के बच्चों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने से इन स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।  प्रधानाध्यापिका गीता ओली का कहना है कि शिक्षक दंपति ने अपने बेटे को सरकारी स्कूल में भेजकर अच्छी पहल की है। इससे पूर्व डायट के प्रवक्ता कमल गहतोड़ी के नेतृत्व में प्रवेशोत्सव के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed