{"_id":"58d6a38c4f1c1bb6681a8056","slug":"tb-will-end-only-with-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता से ही खत्म होगी टीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता से ही खत्म होगी टीबी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 25 Mar 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षया परियोजना के तहत क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न स्थानों में शिविर आयोजित कर लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान लाउड स्पीकर के माध्यम से भी लोगों को क्षय रोग से बचने के तौर तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही टीबी के समूल उन्मूलन के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया। अक्षय परियोजना के जिला समन्वयक कमलेश पालीवाल, श्री संस्था के अध्यक्ष मुरलीधर सकलानी, लोक सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष प्रदीप कुमार तथा अर्जुन सिंह, भुवन चंद्र, हरीश चंद्र, सुरेश सिंह, राजू ने हस्ताक्षर अभियान में सहयोग किया।
इसके अलावा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्तिया में भी जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के संयोजक सामश्रवा आर्य ने 28 छात्र-छात्राओं को जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प पत्र भरवाया। प्रधानाध्यापक अमरनाथ की अध्यक्षता और रवि कुमार के संचालन में हुई गोष्ठी में सामश्रवा आर्य का कहना था कि क्षय रोग फैलने के पीछे तंबाकू और नशे के अन्य साधन बहुत जिम्मेदार होते हैं। इसलिए लोगों को टीबी रोग से बचाव के लिए नशे से दूर रहना चाहिए। इस मौके पर कृष्णानंद जोशी, किरन देवी, संगीता, रचना, मोहित चौहान, करन कुमार, मानसी आदि ने विचार रखे।