{"_id":"d05c5fd5c5110b134650f1bfe59b73b0","slug":"taxing-the-land-allotment-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश पर चुंगी की भूमि का आवंटन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश पर चुंगी की भूमि का आवंटन निरस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका द्वारा व्यक्ति विशेष को आवंटित की गई वर्मा लाइन चुंगी की भूमि का आवंटन डीएम के आदेश पर निरस्त कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने अब इस भूमि को पेयजल ट्यूबवेल निर्माण के लिए प्रस्तावित किया है। इधर, पालिका के ज्यादातर सभासद इस आवंटन को निरस्त करने का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के वर्मा लाइन वार्ड स्थित नगर पालिका चुंगी की भूमि को पालिका बोर्ड ने करीब तीन माह पूर्व दुकान के लिए मदन सिंह नामक व्यक्ति के नाम आवंटित की थी। बोर्ड के इस फैसले का वार्ड के लोग लगातार विरोध कर रहे थे। पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय और सभासद देवेंद्र सिंह ने भी जनविरोध के मद्देनजर भूमि का किराए पर आवंटन निरस्त करने की सिफारिश की थी। मंगलवार को वार्ड के लोग फिर इसके विरोध में नगर पालिका अध्यक्ष और प्रभारी नायब तहसीलदार जीत राम से मिले।
विज्ञापन
इधर, डीएम दीपेंद्र चौधरी के आदेश पर पालिका प्रशासन ने भूमि का आवंटन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने बताया कि जनहित को देखते हुए आवंटन निरस्त किया गया है। ईओ शेखर चंद्र जोशी ने बताया कि अब इस भूमि पर पेयजल के लिए ट्यूबवेल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन