फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   taxi drivers taking extra money from travelers

मैक्स में 75 तो ऑल्टो में 150 रुपये ज्यादा ले रहे टैक्सि चालक 

Mon, 12 Nov 2018 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।   Updated Mon, 12 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
taxi drivers taking extra money from travelers
चंपावत मोटर स्टेशन में वाहनों का इंतजार करते मैदानी क्षेत्र को जाने वाले यात्री। - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय से मैदानी क्षेत्रों को जा रहे यात्रियों से टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। दीपावली के बाद मैदानी क्षेत्रों के लिए जाने वाले वाहनों में यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है जिस कारण उन्हें मजबूरन ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। चालक मैक्स में 75 और ऑल्टो में 150 रुपये ज्यादा ले रहे हैं।
विज्ञापन


रोडवेज की ओर से तीन अतिरिक्त बस सेवाओं के संचालन के बाद भी रोडवेज की बसें पिथौरागढ़ और लोहाघाट से पैक आ रही हैं। जिस कारण यात्रियों को रोडवेज बसों में जगह नहीं मिल पा रही है। चंपावत से टनकपुर का किराया मैक्स वाहन में 175 रुपये प्रति सवारी और एल्टो में 250 रुपये प्रति सवारी तय है लेकिन यात्रियों की शिकायत है कि टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


मैक्स में यात्रियों से 250 रुपये और एल्टो में 400 रुपये प्रति सवारी किराया वसूला जा रहा है। इस संबंध में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी और कुमाऊं महासंघ के उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट का कहना है कि यात्रियों से अधिक किराया वसूलने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत टैक्सी यूनियन की ओर से संचालित वाहनों में इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। अलबत्ता बाहरी क्षेत्रों के टैक्सी चालकों के डग्गामारी कर अधिक किराया वसूलने की शिकायतें मिल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed