फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur Stadium team won the football title

Champawat News: टनकपुर स्टेडियम की टीम ने जीता फुटबॉल का खिताब

Mon, 19 Jun 2023 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 19 Jun 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur Stadium team won the football title
फुटबॉल की विजेता बनी टनकपुर स्टेडियम की टीम के खिलाड़ी और आयोजक कमेटी के सदस्य। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। विश्व ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में स्टेडियम मैदान में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के तहत सोमवार को फुटबॉल के फाइनल मैच में टनकपुर स्टेडियम ने गट्स एंड ग्लोरी वारियर्स को 1-0 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। सोमवार को टनकपुर स्टेडियम और गट्स एंड ग्लोरी वारियर्स के बीच खिताबी मुकाबला हुआ। उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी ने किया। मैच के पहले हॉफ में स्टेडियम की ओर से कमल ने विजयी गोल दागा। इसस पूर्व हुए सेमी फाइनल मुकाबलों में टनकपुर स्टेडियम ने यंग गन एफसी बनबसा को 3-0 से और गट्स एंड ग्लोरी वारियर्स ने स्टेडियम इमर्जिंग स्टार्स को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। मैच के रेफरी पवनेश पाटनी थे। आयोजन में जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह, मदन कुमार, विकास सिंह, दीपक सेठी, जतिन चंद, आशा पांडेय, अमन जोशी, राजू सिंह, चंदन सिंह मेवाड़ी, जगदेव सिंह, विजय आर्या, नितिन भारती, काजल बोहरा, संजय शाह, सुभाष पांडेय आदि ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed