{"_id":"b794fbeeb82a9b03c0d3952f89160da3","slug":"tanakpur-possession-of-the-student-union-president-abvp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर में छात्र संघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर में छात्र संघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Wed, 30 Sep 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया है। सुरेंद्र सिंह बिष्ट अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। सचिव पद पर एनएसयूआई के चर्चित शर्मा ने बाजी मारी। वहीं संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के राजकिशोर भंडारी, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय शाहवेज हुसैन, छात्रा उपाध्यक्ष पद कर एबीवीपी की कोमल टम्टा और कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की वैष्णवी शर्मा विजयी हुई है।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से दो बजे तक मतदान हुआ। एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीओ रंजन सिंह रौतेला, कोतवाल कमल राम आर्या, उप निरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा, हर सिंह महर, उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट आदि सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे रहे। छात्र संघ प्रभारी डा. सर्वजीत सिंह और चुनाव अधिकारी डा.एमएस चौहान ने बताया कि 737 में से 638 छात्र-छात्राओं ने वोट डाले। वोटिंग के लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान के बाद वोटों की गिनती कर नतीजों की घोषणा की गई।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने 51 मतों के अंतर से निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के गोविंद कुमार को हराया। सुरेंद्र को 236 और गोविंद को 185 मत मिले। निर्दलीय कमल जोशी को 52 और प्रकाश लाल को 137 मत मिले। दो मत किसी को नहीं पड़े और 26 मत अवैध पाए गए। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय शाहवेज हुसैन ने एबीवीपी के संतोष कुमार को 21 मतों से हराया। शाहवेज को 164 और संतोष को 143 मत मिले, जबकि एनएसयूआई के गिरीश कुमार को 136 और निर्दलीय गौरव शर्मा को 139 मत मिले। 6 मत किसी को नहीं पड़े और 50 मत अवैध पाए गए। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की कोमल टम्टा ने एनएसयूआई की मोनिका ठाकुर को 19 मतों के अंतर से हराया। 13 मत किसी को नहीं पड़े और 66 मत अवैध पाए गए। सचिव पद पर एनएसयूआई के चर्चित शर्मा ने एबीवीपी के अर्जुन सिंह को 108 मतों के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
चर्चित को 267 और अर्जुन को 159 वोट मिले। 13 मत किसी को नहीं पड़े और 18 मत अवैध घोषित हुए। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के राजकिशोर भंडारी ने निर्दलीय भोलानाथ को 167 मतों से हराया। राजकिशोर को 319 और भोलानाथ को 152 मत मिले। निर्दलीय हसनैन रजा के पक्ष में 128 मत पड़े। 11 मत किसी को नहीं पड़े और 39 मत अवैध घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की वैष्णवी शर्मा ने एबीवीपी के शुभम पांडेय को 8 मतों से हराया। वैष्णवी को 206 और शुभम को 198 मत मिले। निर्दलीय अक्षय फर्त्याल को 116, संजना को 68 मत मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए एनएसयूआई की सोनी आर्या ने 34 मतों के अंतर से हराया। सोनी आर्या को 272 और शुभम कुमार को 238 मत मिले। प्राचार्य डा. जी प्रकाश ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। विजय प्रत्याशियों ने शहर में जुलूस निकाल कर जीत का जश्न मनाया।