फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur-Pithoragarh NH could not open even on the third day

तीसरे दिन भी नहीं खुल पाया टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Pithoragarh NH could not open even on the third day
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला में मलबा हटाती मशीन। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने का इंतजार लंबा हो रहा है। स्वांला मंदिर के नजदीक ऊंची पहाड़ी दरकने से सोमवार से बंद सड़क के 60 मीटर हिस्से से मलबा हटाना चुनौती बन रहा है। दो दिन में इस स्थान से 140 मीटर हिस्से से मलबे को हटाया जा चुका है, लेकिन हल्की बारिश और बीच-बीच में मलबा गिरने से काम में अवरोध भी हो रहा है। बुधवार को मलबा हटाने में लगे एक लोडर वाहन पर पत्थर गिरा, जिसमें ऑपरेटर बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

डीएम विनीत तोमर का कहना है कि मलबे की स्थिति को देखते हुए सड़क खुलने में एक से दो दिन और लग सकते हैं। टनकपुर और चंपावत के बीच वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोकी गई है। इस मार्ग पर रीठा साहिब-सूखीढांग होकर वाहनों का आवागमन हो रहा है। इसमें 75 किमी के बजाय 135 किमी का फासला तय करना पड़ रहा है जबकि हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहनों को देवीधुरा होकर भेजा जा रहा है। बुधवार को देवीधुरा होकर छह (दिल्ली, देहरादून के लिए एक-एक और हल्द्वानी के लिए चार) बसों को चलाया गया। टनकपुर से लोहाघाट डिपो की एक-एक बस गुरुग्राम, दिल्ली, देहरादून और बरेली के लिए चलाई गई। एनएच खंड के ईई एलडी मथेला सहित इंजीनियरों और शिवालया कंपनी की टीम पांच मशीनों के जरिये मलबा हटाने में जुटी है। दो दिन में सड़क के 200 मीटर हिस्से में से 140 मीटर में से मलबा साफ कर लिया गया है। बाकी जगह से मलबे को हटाने में बारिश और धुंधनुमा मौसम समेत पहाड़ी से गिर रहे पत्थर आड़े आ रहे हैं। वहीं बुधवार को इंजीनियरों ने पिछले महीने भूस्खलन से खतरे की जद में आए स्वांला गांव के इलाके का भी मुआयना किया।
विज्ञापन

चंपावत स्टेशन में सन्नाटा, लोहाघाट डिपो को छह लाख का झटका
चंपावत/लोहाघाट। एनएच बंद होने से रोडवेज को सोमवार से छह लाख रुपये का झटका लग चुका है। एजीएम एनके गौतम ने बताया कि बुधवार को छह (दिल्ली की तीन, देहरादून की दो और ऋषिकेश की एक) बसों का संचालन नहीं हो सका। वहीं चंपावत रोडवेज स्टेशन में बसों की आवाजाही बंद होने से सन्नाटा छाया है। बसों की आवाजाही बंद होने से रोडवेज की कैंटीन बंद होने के साथ ही दोनों गेट भी बंद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

160 के बजाय 1700 रुपये चुका तीन दिन बाद घर पहुंचे बुजुर्ग पूर्व फौजी
चंपावत। 65 साल के पूर्व सैनिक रेवाधर भट्ट को टनकपुर से महज 54 किमी दूर अपने गांव स्वांला पहुंचने में तीन दिन लग गए। राखी के लिए 20 अगस्त को बेटी के घर टनकपुर गए पूर्व किमी को घर पहुंचने के लिए 160 रुपये के बजाय 1700 रुपये खर्च करने पड़े। 54 किमी के बजाय 271 किमी का सफर करना पड़ा। भट्ट बताते हैं कि 23 अगस्त को टनकपुर से स्वांला के लिए चले, तो सड़क बंद होने से टनकपुर लौटे। अगले दिन 24 अगस्त को काफी देर तक सड़क खुलने का इंतजार किया। सड़क न खुलने की जानकारी मिलने पर दिन में ही हल्द्वानी होकर गए। आगे वाहन न मिलने से हल्द्वानी होटल में रुकना पड़ा। पूर्व सैनिक हल्द्वानी से चंपावत होकर बुधवार शाम स्वांला पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed