फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur-Pithoragarh NH Closed with wreck near Sinai

टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच सिन्याड़ी के पास मलबे से बंद

Sun, 21 Jan 2018 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत Updated Sun, 21 Jan 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Pithoragarh NH Closed with wreck near Sinai
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में सिन्याड़ी के पास दबी पोकलैंड मशीन। - फोटो : अमर उजाला
 टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में सिन्याड़ी के पास अचानक पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा आ गिरा। मलबे में बारहमासी सड़क कटिंग के काम में लगी दो पोकलैंड मशीनें दब गईं। एनएच पर वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई है, इस कारण चंपावत और टनकपुर दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इनमें दिल्ली और देहरादून जाने वाली दो यात्री बसें भी शामिल हैं। इनको चंपावत में रोका गया है।
विज्ञापन


एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जिला मुख्यालय से करीब 42 किमी दूर सिन्याड़ी के पास अचानक पहाड़ी से काफी मलबा सड़क पर आ गया। सड़क के किनारे खड़ी एक पोकलैंड पूरी तरह से मलबे के नीचे दब गई है। दूसरी आंशिक रूप से दबी हुई है। एलटी शिक्षकों की परीक्षा की वजह से रविवार को बारहमासी सड़क की कटिंग का कार्य बंद था।
विज्ञापन


चल्थी से पुलिस चौकी प्रभारी पीआर विश्वकर्मा ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य शुरू करा दिया है। सड़क पर काफी मलबा आया हुआ है, जिसे सुबह नौ बजे तक हटाया जा सकेगा। मौके दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहन फंस गए हैं। इनमें सौ से अधिक यात्री भी बताए जा रहे हैं। पुलिस-प्रशासन ने टनकपुर और चंपावत दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 या आपदा नियंत्रण कक्ष 1077 से पूछताछ कर ही यात्री आगे बढ़ें। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने आपदा प्रबंधन की टीम को रास्ता खोलने के उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed