{"_id":"6137ac5a8ebc3ee531056bbd","slug":"tanakpur-pithoragarh-national-highway-remained-closed-for-two-hours-champawat-news-hld437155859","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे बंद रहा टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे बंद रहा टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन
स्वांला के पास मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग एक घंटा बंद रहा। मलबा हटने के बाद
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को दो घंटे बंद रही। स्वांला और भारतोली में मलबा आने से आवाजाही बाधित रहने से लोगों को परेशानी हुई। सुबह 9:05 बजे आवाजाही सुचारु हो गई थी।
बीती रात हुई मामूली बारिश में ही स्वांला और भारतोली के पास मलबा आ गया। स्वांला में सात बजे आए मलबे को सुबह 8:05 बजे और भारतोली में 9:05 बजे हटाया जा सका। सड़क बंद होने के दौरान यात्री परेशान रहे। वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क खुलने के बावजूद एनएच पर स्वांला सहित कई जगह आवाजाही जोखिमभरी बनी है। वहीं जिले के दो (खटोली मल्ली-वैला, बाराकोट-कोठेरा) ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद हैं।
तीन माह से बंद निर्माणाधीन सड़क में फंसे हैं टैक्सियां
चंपावत। धौन रोड से बड़ोली तक की निर्माणाधीन सड़क में बारिश की वजह से ना तो काम चल रहा है और नहीं बंद सड़क खुल पा रही है। इसके चलते यहां छिटपुट वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित है। शिरोमणि जोशी, शिरोमणि थ्वाल आदि का कहना है कि ग्रामीणों के तीन वाहन फंसे होने से न केवल आवाजाही में परेशानी हो रही है, बल्कि टैक्सी वालों का काम भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क खोलने की मांग की है। इधर पीएमजीएसवाई खंड के एई वैभव गुप्ता का कहना है कि सड़क खोलने के लिए काम करा रहे ठेकेदार को कहा गया है।