फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur-Pithoragarh National Highway opened after 70 hours

राहत:70 घंटे बाद खुला टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Pithoragarh National Highway opened after 70 hours
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पूरे 70 घंटे बाद रविवार रात करीब आठ बजे खुल सका। बाराकोट के नजदीक भारतोली, मोकोट और लीसा डिपो क्षेत्र पर गिरी पहाड़ी से बृहस्पतिवार रात से यह सड़क बंद थी। भारतोली का मलबा शनिवार को हटा लिया गया था, लेकिन शेष दो जगहों में आए भारी-भरकम मलबे को भारी मशक्कत के बाद रविवार रात को हटाया जा सका। और इसके बाद इस एनएच पर आवाजाही सुचारु हो सकी। इससे परेशान लोगों को राहत मिली है। सड़क बंद होने से तीन दिन तक एनएच पर (पिथौरागढ़ से टनकपुर और लोहाघाट से पिथौरागढ़ की तरफ) वाहनों की आवाजाही बंद रही। यहां से गुजरने वाले वाहनों को दन्या-देवीधुरा होते हुए जाने को मजबूर होना पड़ा। जिसके लिए वाहनों को 30 किमी के सापेक्ष 140 किमी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

भारी बारिश से एनएच में बाराकोट के पास भारतोली और दो अन्य जगह बृहस्पतिवार रात दस बजे पहाड़ गिर गया था। मलबे को हटाने के लिए एनएच खंड ने छह जेसीबी और पोकलैंड लगाई और आज इस मलबे को हटाने में अंतत: सफलता मिली। एनएच खंड के ईई एलडी मथेला का कहना है कि का कहना है कि रविवार रात आठ बजे मलबे को साफ कर मार्ग को सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed