फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur municipality neglected structure in restructuring

ढांचा पुनर्गठन में टनकपुर नगर पालिका की उपेक्षा

Thu, 09 Jul 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 09 Jul 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन

निकायों के संरचनात्मक ढांचे के पुनर्गठन में टनकपुर नगर पालिका परिषद की उपेक्षा से पुनर्गठन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। आय के मामले में यह नगरपालिका श्रेणी दो के मानक पूरा करती है, बावजूद इसके इसे श्रेणी तीन में रखा गया है। श्रेणी के कारण पालिका को न सिर्फ शासन से बजट कम मिलेगा, बल्कि सृजित पदों की संख्या में भी कटौती होगी।

विज्ञापन


अलग राज्य बनने के बाद सरकार ने पहली बार निकायों के ढांचे का पुनर्गठन किया है। वित्त की संस्तुति के बाद गत 12 जून को राज्य के छह नगर निगमों, 32 नगर पालिका परिषदों और 45 नगर पंचायतों का पुनर्गठन किया गया है। जनसंख्या, आमदनी और जिला मुख्यालय को मानक मानकर निकायों की श्रेणी तय की गई है। नगर निगमों और नगर पालिका परिषदों को तीन-तीन और नगर पंचायतों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। श्रेणी एक में उन नगर पालिकाओं को शामिल किया गया है, जिनकी आय एक करोड़ या उससे अधिक हो अथवा फिर जिला मुख्यालयों की वे नगर पालिकाएं जिनकी स्वयं के स्रोत से आय 50  लाख रुपये हो। श्रेणी दो में उन नगर पालिकाओं को रखा गया है जिनकी स्वयं के स्रोत से आय 50 लाख रुपये हो या जिला मुख्यालयों की नगर पालिका हो तथा जिनकी जनसंख्या 50 हजार से अधिक हो। श्रेणी दो के मानकों को पूरा नहीं करने वाली नगर पालिकाओं को श्रेणी तीन में रखा गया है, जिनमें टनकपुर नगर पालिका भी शामिल है। यह नगर पालिका भले ही जनसंख्या और जिला मुख्यालय के मानक में न हो, लेकिन आमदनी के मामले में श्रेणी दो के मानक पूरा करती है। मौजूदा समय में पालिका की वार्षिक आय 51 लाख रुपये है, जबकि श्रेणी दो के लिए आय का मानक 50 लाख रुपये या इससे अधिक माना गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed