फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur Collage

डिग्री कॉलेज में छात्राओं के बीच मारपीट की घटना का पटाक्षेप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur Collage
टनकपुर डिग्री कॉलेज के गेट पर छात्राओं का परिचय पत्र चैक करते कॉलेज के कर्मचारी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। डिग्री कॉलेज परिसर में मारपीट करने वाली दोनों छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन समेत एक-दूसरे से माफी मांग ली है। इससे घटना का पटाक्षेप हो गया है। दोनों छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन को भविष्य में ऐेसी गलती न करने का शपथ पत्र सौंपा है। इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने परिचय पत्र और ड्रेस कोड के बिना छात्र-छात्राओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही कॉलेज की दो छात्राओं के बीच कॉलेज परिसर में मारपीट हो गई थी। सोशल मीडिया ग्रुप में इसका वीडियो वायरल हो रहा था। छात्रसंघ अध्यक्ष की लिखित शिकायत के बाद कॉलेज प्रशासन ने घटना की जांच छात्र शिकायत निवारण प्रकोष्ठ को सौंप दी थी। प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश ने बताया कि मारपीट करने वाली दोनों छात्राओं के अभिभावकों को सोमवार को कॉलेज में बुलाकर घटना की जानकारी दी गई। अभिभावकों की मौजूदगी में दोनों छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन समेत एक-दूसरे से माफी मांग ली। भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज परिसर में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। प्राचार्या ने बताया कि छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र और ड्रेस कोड के बिना कॉलेज में नहीं आने दिया जाएगा, ताकि बाहरी तत्व कॉलेज में आकर अराजकता न कर पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed