फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur appearance in Bollywood's patience

बॉलीवुड में नजर आएगा टनकपुर का धैर्य

Fri, 18 Sep 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Fri, 18 Sep 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन

शहर का सात वर्षीय नन्हा बाल कलाकार धैर्य डांगी समृद्धि भूमि फिल्म प्रोडक्शन हाउस मुंबई के बैनर तले बन रही फिल्म ‘डांस’ में ‘मेरी लग गई’ में नजर आएगा। सिंचाई विभाग के एसडीओ भरत सिंह डांगी का यह होनहार बेटा धैर्य फिल्म में मशहूर बाल डांसर की भूमिका निभाता नजर आएगा।

विज्ञापन


धैर्य की मां इंदु डांगी ने बताया कि धैर्य की बचपन से ही अभिनय में खासी रुचि थी। तीन ऑडिशन में हिस्सा लेने के बाद धैर्य का इस फिल्म में चयन हुआ है। फिल्म के डायरेक्टर महफूज मियां ने बताया कि फिल्म की सूटिंग नैनीताल, हल्द्वानी, रामपुर और मुंबई में होनी है। फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर कलाकार शक्ति कपूर, रजा मुराद, शहवाज खान, अमन वर्मा और टीवी कलाकार शशी शर्मा भी किरदार निभा रहे हैं। डांस डायरेक्टर की भूमिका अमनदीप सिंह नट निभा रहे हैं। फिल्म पूरी तरह डांस पर आधारित है और जनवरी 2016 में यह फिल्म देश के तीन हजार से ज्यादा सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed