{"_id":"69c41f8ddf636572020c5af7","slug":"tamli-multi-village-drinking-water-scheme-gets-approval-champawat-news-c-229-1-cpt1009-137147-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तामली मल्टी विलेज पेयजल योजना को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तामली मल्टी विलेज पेयजल योजना को मिली मंजूरी
Wed, 25 Mar 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले की तामली मल्टी विलेज पेयजल योजना को वित्त व्यय समिति से स्वीकृति मिल गई है। मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस महत्वपूर्ण योजना को हरी झंडी दी गई।
योजना पर करीब 1457.21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 1349.04 लाख रुपये पूंजीगत लागत और 108.17 लाख रुपये सेंटेज शुल्क शामिल है। यह योजना मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत तामली क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए स्वीकृत की गई है। इस योजना से विकासखंड के तामली, पोलप, बचकोट और नाग गांवों के 400 से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। योजना के तहत लिफ्ट पेयजल प्रणाली विकसित की जाएगी इससे ऊंचाई वाले गांवों तक भी पानी पहुंचाया जा सकेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया इससे जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और घर-घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।