{"_id":"60393aa38ebc3ee94d3ca419","slug":"take-corrective-action-before-the-urbanization-is-going-on-champawat-news-hld416283195","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर क्षेत्र में हो रहे डामरीकरण से पूर्व सुधारात्मक कार्य करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर क्षेत्र में हो रहे डामरीकरण से पूर्व सुधारात्मक कार्य करें
विज्ञापन
चंपावत में डामरीकरण को लेकर लोनिवि ईई से मुलाकात करते जनप्रतिनिधि।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। लोक निर्माण विभाग की ओर से नगर क्षेत्र की सड़कोें पर किए जा रहे डामरीकरण कार्य से पूर्व सड़क पर सुधारात्मक कार्य करने की मांग जोर शोर से उठने लगी है। इस संबंध में शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और नागरिकों ने लोनिवि के ईई एमसी पांडेय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
जनप्रतिनिधियों का कहना था कि डामरीकरण से सड़क के दोनों तरफ बन गड्ढे बन गए हैं। इससे भविष्य में किसी भी समय कोई बड़ी अनहोनी होने की आशंका है। सड़कों में किसी प्रकार की दुर्घटना होने से पूर्व सड़क के दोनों ओर डामरीकरण करने के साथ कंकरीट से सड़कों पर बने गड्ढों को भरवाना जरूरी है। ईई ने जनप्रतिनिधियों के शिष्टमंडल को समुचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में सभासद रोहित बिष्ट, लोकेश पुनेठा, कविता गोस्वामी, लक्ष्मी देवी, रेखा तिवारी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, व्यापारी नेता कमलेश राय आदि शामिल रहे।
डामरीकरण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
चंपावत। लोनिवि की ओर से जीआईसी रोड पर डामरीकरण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। नागरिकों का कहना है कि डामरीकरण के नाम पर महज लीपापोती की जा रही है तथा रोड का ढाल नाली की तरफ को नहीं बनाया जा रहा है। स्थानीय निवासी दीपक ओली के अनुसार सड़क का पानी बरसात के मौसम में घरों के अंदर आ जाता है। (संवाद)