फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Take care of teacher interests

प्रस्तावित एक्ट में शिक्षक हितों का ध्यान रखें

Sun, 16 Apr 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sun, 16 Apr 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ ने प्रस्तावित स्थानांतरण एक्ट में शिक्षकों के हितों को सुरक्षित करने की मांग की है। संघ ने पर्याप्त पड़ताल के बाद एक्ट को लागू करने तथा सुगम-दुर्गम के निर्धारण में मौजूदा मानकों को भी शामिल करने की मांग की।
शिक्षक भवन में संघ के जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता की अध्यक्षता और जिला मंत्री जगदीश अधिकारी के संचालन में हुई बैठक में शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक  पूरन सिंह फर्त्याल का शिक्षकों ने स्वागत किया। शिक्षकों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। विधायक ने कहा कि चरित्र निर्माण कर शिक्षा देने वाले शिक्षक सबसे बड़े सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने शिक्षकों से निष्ठा के साथ नौनिहालों के भविष्य को संवारने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बाराकोट, चंपावत, लोहाघाट और पाटी विकासखंडों से आए शिक्षकों ने पारदर्शी स्थानांतरण एक्ट में शिक्षकों के पूर्व के गुणांकों को जोड़ने की बात कही। शिक्षकों ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण के लिए सरकार, जन प्रतिनिधियों व संगठन का  आभार जताया। इस मौके पर जिला संयुक्त मंत्री अर्जुन सिंह, प्रवक्ता नरेश चंद्र राय, देवराज ओमरे, अनिल पचौली, सुंदरनाथ, हरीश कलौनी, श्याम सिंह  बोहरा, आरके गड़कोटी, प्रमोद सैनी, बलजीत सिंह आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed